पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूखंड नीलामी से यूआईटी को पहले दिन ढाई करोड़ की आय

भूखंड नीलामी से यूआईटी को पहले दिन ढाई करोड़ की आय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. यूआईटी में मंगलवार को सेक्टर 9 स्थित आवासीय भूखंडों के लिए नीलामी हुई। पहले दिन की नीलामी सफल रहीं। इसमें सात में से 6 भूखंडों की सफल बोली लगी।

यूआईटी सचिव डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि पहले दिन की नीलामी से यूआईटी को 2 करोड़ 61 लाख की आय हुई। भूखंड संख्या 125 के लिए बोली दाताओं ने रूचि नहीं दिखाई। नीलामी बोली के दौरान लेखाधिकारी बीपी शर्मा, सहायक लेखाधिकारी लक्ष्मी लाल कुमावत और एक्सईएन अनित माथुर भी मौजूद थे।

बुधवार को भी होगी नीलामी: बुधवार को चित्रकूट नगर भुवाणा और शोभागपुरा में स्थित 8 आवासीय भूखंड नीलाम होंगे। चित्रकूट नगर स्थित भूखंडों के लिए न्यूनतम बोली 1400 रुपए और शोभागपुरा के भूखंडों के लिए 1000 रुपए प्रति वर्ग फीट होगी।