पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। बारिश के कारण उदयपुर से झाड़ोल जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित रहा। रोडवेज पूछताछ कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण उदयपुर-झाड़ोल मार्ग पर सांडोल क्षेत्र में मार्ग में पानी के तेज बहाव से बसों का संचालन अवरुद्व रहा। जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के बाद शाम पांच बजे तक न तो झाड़ोल से कोई बस का उदयपुर आना हुआ न ही उदयपुर से झाड़ोल की ओर जाने वाली बस का संचालन हो पाया।
रोडवेज के जोनल मेनेजर संग्राम सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चालक-परिचालक को पाबंद कर रखा है कि बारिश के दौरान बीच मार्ग में आने वाले नदी-नाले,रपट से बहने वाले पानी से बसों को क्रास नहीं करें। पानी के ठहराव के बाद ही बस का संचालन पुलिया आदि पर करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.