पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। देवस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर उदयपुर संभाग की दूसरी लॉटरी गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में हुई। वरीयता सूचियां तैयार करने के लिए खोली गई लॉटरी में सात तीर्थ स्थलों के आवेदकों की वरीयता तय की गई।
पिछले दिनों रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, वैष्णोदेवी, सम्मेद शिखर की वरीयता तय करने के बाद गुरुवार को हुई लॉटरी में तिरुपति, गया काशी, अमृतसर, गोवा, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ और शिरडी के आवेदकों की वरीयता तय की गई। सातों तीर्थस्थलों के लिए उदयपुर संभाग से 1514 लोगों ने आवेदन किया था।
वरीयता सूची लॉटरी जारी करते समय संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल, आईजी टी.सी. डामोर, देवस्थान आयुक्त भवानीसिंह देथा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, देवस्थान उदयपुर सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका भट्ट आदि मौजूद थे।
पहली ट्रेन जयपुर से जाएगी :
देवस्थान विभाग और आईआरसीटीसी की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत ट्रेनों का शिड्यूल तय करना शुरू कर दिया गया है। जयपुर से तीन अगस्त को रामेश्वरम और जोधपुर से 4 अगस्त को जगन्नाथपुरी के लिए जाने वाली ट्रेनों का समय बुधवार को तय कर दिया गया है। तीन अगस्त शाम चार बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन शाम 7.55 बजे कोटा और रात 9 बजे रामगंजमंडी पहुंचेगी। चार अगस्त रात 10 बजे भगत की कोठी स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। पांच अगस्त को सुबह 6.10 बजे जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और 9.10 बजे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
Photo : Rishabh Jain
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.