पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। शुक्रवार से दो दिन के लिए अहमदाबाद तक चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। यह निर्णय भारी बारिश की चेतावनी के तहत लिया गया है। उदयपुर से अहमदाबाद के लिए सुबह 8 बजे प्रस्थान करने वाली लोकल ट्रेन और अहमदाबाद से चलकर उदयपुर शाम 7बजे पहुंचने वाली ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को नहीं चलेंगी।
रेलवे के अजमेर कार्यालय सूत्रों के अनुसार ट्रेन रद्द की अवधि बढ़ाई जा सकती है। उदयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक हरफूल्ल सिंह चौधरी ने बताया कि उदयपुर-डूंगरपुर रेलखंड में भारी वर्षा के दौरान पहाड़ी चट्टानें खिसककर ट्रैक पर आ गिरती है जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.