पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। प्रदेश में सबसे अधिक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला प्रादेशिक परिवहन कार्यालय उदयपुर के अधिकारी अब परमानेंट लाइसेंस बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। एक दिन में गिनती के लाइसेंस जारी करने के तहत विभाग को महिला एवं युवतियों को परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डेट देनी पड़ेगी।
जिला परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा ने कहा कि नियमानुसार एक इंस्पेक्टर एक दिन में 30 से अधिक ट्रायल नहीं ले सकता। ऐसे में एक दिन में 30 ही परमानेंट लाइसेंस दिए जा सकेंगे। चूंकि कुछ दिनों बाद अस्थाई लाइसेंस बनवा चुकी महिलाएं स्थाई लाइसेंस बनवाने आएंगी। इसके लिए महिलाओं को तारीख वार बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब तक लगे कुल तीन शिविर में 511 महिलाओं को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।
विभाग द्वारा जारी लर्निंग लाइसेंस :
तिथि : जारी ड्राइविंग लाइसेंस
6 जुलाई : 160
20 जुलाई : 186
27 जुलाई : 165
कुल : 511 (ड्राइविंग लाइसेंस जारी )
Photo : Rishabh Jain
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.