पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. लेकसिटी में सोमवार को भी सुबह से मौसम सुहाना व मस्ती भरा रहा। आसमान में बादल छाए रहने व तापमान में लगातार गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। शहर में सुबह के समय कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। हालांकि उसके बाद बारिश फिलहाल नहीं हो रही। वहीं सुबह से आकाश में बादलों की मौजूदगी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
दूसरी ओर कैचमैंट में तीन दिनों में हुई तेज बारिश से झीलों में पानी का आना लगातार जारी है। झाड़ोल तालाब,जाखम बांध सहित संभाग में कई छोटे बड़े एनिकट पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है।
अब पीछोला से फतहसागर को भरेंगे: सीसारमा नदी से लगातार आ रहे पानी से पीछोला का जलस्तर साढ़े 6 फीट से ऊपर पहुंच गया है। 11 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले पीछोला का जलस्तर सात फीट से ऊपर पहुंचने के बाद जलसंसाधन फतहसागर को भरने के लिए स्वरूप सागर,फतहसागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर को भरेगा। फतहसागर में इस मानसून में अब तक पानी की आवक शुरू नहीं हो सकी है।
Photo_Amit Rao
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.