पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. श्रावण मास के पहले सोमवार पर शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की खासी मौजूदगी रही। अल सुबह से दोपहर तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा, जिसमें शिव भक्त पूजा सामग्री, पुष्प, बिल्व पत्र लिए शिव मंदिरों में पहुंचे। भक्तों की आवाजाही से शिवालयों में सुबह से चहल-पहल का माहौल बन गया।
इन शिवालयों में रही खास भीड़
शहर के रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर, कोर्ट चौराहा स्थित हजारेश्वर महादेव, तीतरड़ी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, फतहसागर रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, कैलाशपुरी स्थित एकलिंग जी मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही।
इसके अलावा मल्लातलाई, चेतक सर्कल, देहलीगेट, सूरजपोल, उदियापोल, गुलाब बाग, हिरण मगरी आदि विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ रही।
गुलाब बाग में मेले का माहौल शुरू
मेवाड़ की परंपरा के अनुसार गुलाब बाग में सुखिया सोमवार का मेला लगता है। इसी को लेकर पहले सोमवार को सुबह से मेले का माहौल बनने लगा। दोपहर होते-होते गुलाब बाग में दुकानें सज गई। हर साल यहां लगने वाले मेले में शाम से रात तक शहरवासियों की भीड़ जुटती है।
Photo_Rishabh Jain
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.