पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले के किनारे मिला युवक का शव, हत्या का संदेह

नाले के किनारे मिला युवक का शव, हत्या का संदेह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. अंबामाता थाना क्षेत्र के नीमच खेड़ा में सोमवार सुबह नाले के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। हत्या के संदेह पर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। मौका-मुआयना के दौरान पुलिस को शव के पास से कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि नीमच खेड़ा निवासी रोशनलाल पुत्र शांतिलाल तेली सात दिनों से घर से गायब था। घर नहीं आने पर रविवार रात को पिता ने रोशन को फोन किया। रोशन ने रुपयों को लेकर कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के बारे में पिता को बताया।

इस पर पिता ने आश्वासन दिया कि रुपए दे देंगे और घर आने को कहा।रोशन ने रात तक घर आने की बात बताई और फिर फोन काट दिया। 11 बजे तक पिता ने रोशन के आने का इंतजार किया और फिर सो गए। सुबह गली में सफाई करने वालों ने शव देखा तो रोशनलाल के घरवालों को सूचना दी।

Photo_Rishabh Jain