पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की डब्ल्यूआईएफएस (वीकली आयरन फॉलिक टेबलेट सप्लीमेंट) योजना सोमवार को शुरु हुई। इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चों को साप्ताहिक आयरन और फोलिक एसिड की दवाएं दी जाएंगी।
इस योजना में विद्यार्थियों को सप्ताह में एक बार आयरन की दवा दी जाएगी। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है।
साथ ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हर विद्यालयों की मॉनिटरिंग कर जिला शिक्षा विभाग और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को साप्ताहिक रिपोर्ट देगा। यह रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।
हर सोमवार को विद्यालय स्तर पर छात्राओं को योजना में दी जाने वाली दवा के संबंध में काउंसिलिंग भी दी गई।
गौरतलब है कि इस योजना का दूसरा चरण जिले की आंगनवाडिय़ों में गुरुवार से शुरु होगा। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की गर्भवती महिला, धात्री माताएं और विवाहिताओं को सप्ताह में एक बार दवा देनी है।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.