पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने मंगलवार सुबह नगर निगम में धमाल मचाई। इससे खफा निगम कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए।
निगम सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की महिला पार्षद काजल आदिवाल कुछ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर निगम पहुंची। सफाई कर्मियों की भर्ती से जुड़े कर्मचारियों के समक्ष इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई कि भर्ती प्रक्रिया में धांधली हो रही है।
आदिवाल ने टेबल पर हाथ पटककर कर आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में मनमर्जी चल रहीं है। कांग्रेसी पार्षद के व्यवहार से खफा होकर नगर निगम कर्मचारी सुबह से हड़ताल पर उतर गए।
कर्मचारी निगम के पोर्च में धरने पर बैठ गए। फिलहाल यह निर्णय नहीं हो पाया कि यह हड़ताल एक दिवसीय होगी या अनिश्चित कालीन, मगर मंगलवार को निगम में सुबह से ही आमजन से जुड़े काम नहीं हो सके।
कर्मचारियों का आरोप है कि आए दिन कई जनप्रतिनिधि कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव करते रहते है वह ठीक नहीं है।
फोटोः ताराचंद गवारिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.