पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. कलेक्ट्रेट में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की बैठक शाम 4:30 बजे होगी। इसमें सीएमएचओ, समस्त ब्लॉक के स्वास्थ्य अधिकारी, परिवार कल्याण अधिकारी, आरसीएचओ भाग लेंगे। बैठक में विभागों द्वारा रखे प्रस्तावों पर चर्चा कर कलेक्टर द्वारा मुहर लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को चिकित्सा विभाग की जिला स्तरीय बैठक भी हुई थी। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भराडिय़ा ने बताया कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से अत्यधिक दवा की डिमांड कर देने से उनके अवधि पार होने का डर रहता है। इस कारण समय रहते उनके खपत के लिए दवा मैनेजमेंट के तहत जिला स्तरीय आंकलन समिति का गठन किया है।
इस समिति पर बुधवार को होने वाली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कार्य योजना निर्धारित की जाएगी।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.