पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास और भवन निर्माण में मार्बल अपशिष्ट की उपयोगिता पर विचार

आवास और भवन निर्माण में मार्बल अपशिष्ट की उपयोगिता पर विचार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


उदयपुर। आवास एवं शहरी गरीबी उपमशमन मंत्री डॉं. गिरिजा व्यास ने गुरूवार को मार्बल लधु उद्योग संस्थान भवन, चित्तौडगढ में एक दिवसीय आवास और भवन निर्माण में मार्बल अपशिष्ट की उपयोगिता पर विचार-मंथन सत्र का उद्द्याटन किया । इस विचार मंथन का मुख्य उदद्ेश्य आवास और भवन निर्माण में मार्बल अपशिष्ट की उपयोगिता पर चर्चा करना तथा इससे जुडी तकनीकों के प्रसार के लिये था साथ ही इस क्षेत्र में नये अनुसंधान की आवश्यकता के बारे में किन प्रयासों की जरूरत है, के बारे में जानकारी प्राप्त करना था।


इस अवसर पर डॉ. व्यास ने बताया कि राजस्थान के मार्बल की बढती हुई लोकप्रियता, तैयार और कच्चे उत्पादों की बढती हुई मांग, नये मार्बल भण्डारों की खोज और बढता हुआ निजी एवं सार्वजनिक सर्मथन के कारण राज्य में मार्बल उद्योग की महत्वपूर्ण वृद्वि हुई है, जिसके फलस्वरूप मार्बल खदानों के साथ ही मार्बल प्रोसेसिंग इकाईयों की संख्या में पिछले कुछ समय से भी मुख्य रूप से वृद्वि हुई है। उन्होंने आवासीय कमी को दूर करने तथा बदलते नीति परिवेश के अनुरूप बुनियादी सेवाओं में कमियों को दूर करने की जरूरत पर बल दिया तथा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई नई राष्ट्रीय शहरी आवास औैर पर्यावास नीति, 2007, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन, राजीव आवास योजना, राजीव ऋण योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि पहलें/योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ये योजनाऐं स्लम फ्री देश बनाने के महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होंगीं। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में नवीन, लागत प्रभावी और आपदा प्रतिरोधी तकनीकों का प्रचार-प्रसार करने के साथ रोजगार के नये अवसर प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान बी.एम.टी.पी.सी के कार्यकारी निदेशक, डा.शैलेश अग्रवाल, ने परिषद् के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बी.एम.टी.पी.सी भारतीय प्रयोगशालाओं में जो नये-नये खोजें हुई उनको जमीनी स्तर पर लाने के कोशिश करती है। परिषद ने कृषि और औधौगिक अपशिष्टों पर आधारित कई तकनीकों का भवन निर्माण में उपयोग करने के लिये विकास एवं प्रसार किया गया हैं, साथ ही जमीनी स्तर पर लागत प्रभावी प्रोद्योगिकीयों को आम जनता तक पहॅुंचाने के लिए भारत के विभिन्न भागों में आदर्श प्रदर्शन आवासों/ भवनों का निर्माण बखूबी करती रही है। इस अवसर पर विधायक चित्तौडगढ चन्द्रभान सिंह आक्या, समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह जाडावत, जिला

मजिस्टे्रट,चित्तौडगढ, रवि जैन, अध्यक्ष, मार्बल उद्योग संघ गोविन्द लाल ग$िडया उपस्थित थें । इस विचार मंथन में लगभग 200 मार्बल उद्योग से जुड$े उद्यमियों, राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों आदि ने भाग लिया।