पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिर्वा में पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

गिर्वा में पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। क्षेत्रीय प्रदर्शनी कार्यालय, विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर की ओर से ''राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन'' पर पंचायत समिति, गिर्वा परिसर में पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन विकास अधिकारी आर.एस. प्रजापति ने विधिवत उदघाटन किया।

उन्होंने उद्घाटन के पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि आमजन के लिए प्रदर्शनी बहुत ही उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता, नरेगा बी.एस. पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में ग्रामीण जनसमुदाय विशेष कर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारत सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का उपयोगी तरीके से प्रदर्शन किया गया है।

क्षेत्रीय प्रदर्शनी कार्यालय जयपुर के प्रदर्शनी सहायक जय सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्र्तगत सुरक्षित मातृत्व, टीकाकरण, कन्या भ्रूण हत्या, तम्बाकू सेवन से हानि, एड्स से बचाव, रक्तदान, गर्भ निरोधक के उपाय, जानलेवा बीमारी से बचाव, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल आदि योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक जानकारियों का चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।