पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं का कुम्भ शुक्रवार से

रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं का कुम्भ शुक्रवार से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 जनवरी को स्थानीय भू-विज्ञान महाविद्यालय के सामने स्थित एम.बी.स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेला आयोजित होगा। इस मेले में बेरोजगारों से संबंधित सभी तरह की योजनाओं को एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है। संभाग के बेरोजगार आशार्थी प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते है।

रोजगार हेतु निजी क्षेत्र की 40 से अधिक कम्पनियां करेगी मौके पर साक्षात्कार :

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि राज्य सरकार की 60 दिवसीय योजना के अन्तर्गत रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार आशार्थियों के लाभार्थ लगाए जाने वाले इस मेले में आर.एस.डब्ल्यू.एम. (मयूर मिल), श्री राजस्थान सिन्टेक्स, विशाल मेगा मार्ट, होटल आबेरॉय ग्रुप, होटल देवीग$ढ पैलेस, अरावली हॉस्पीटल, अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन, इन्द्रा सिक्योरिटी, कोसमोस सिक्योरिटी, सहारा इंडिया परिवार, आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी, जे.के. टायर , रिलाइंस केमोटेक्स, रिलाइंस कम्युनिकेशन, रिलाइंस इंश्योरेन्स, मिराज प्रो.प्रा.लि., आर.के. मार्बल, वेदान्ता फाउन्डेशन, संगम सिन्थैटिक, पायरोटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, जी.बी.एच. अमेरिकन हॉस्पीटल, अपोलो हॉस्पीटल, नारायण हृदयालय, नारायण सेवा संस्थान, अर्पण संस्थान, अलख नयन चिकित्सालय, फ्युजन आउट सोर्सिंग, पी.आई. इण्डस्ट्रीज, चोकसी कॉन्टेक के.एफ.सी., राजेश मोटर्स, महिन्द्रा मोटर्स, सेलिब्रेशन मॉल, श्री राम पिस्टन, पेरेग्रीन गार्डिंग, भविष्य क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी, वोडाफोन, अहमदाबाद, भारतीय जीवन बीमा निगम, एशियन डिफेंस एकेडमी, आदि कम्पनियां भाग लेंगी।


सरकारी विभागों के स्टॉल द्वारा होगा स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम जिला कलक्टर के निर्देश से जिले के समस्त विभाग जहां बेरोजगारों हेतु रोजगार, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर एवं मार्गदर्शन तथा केरियर सामग्री उपलब्ध है। वे सभी मेला स्थल पर उपस्थित होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि मेले में सभी विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनियां लगायी जाएगी।

रोजगार मेले में मौके पर ही बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं का मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा मौके पर बने साइबर कैफे में ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि मेले में बेरोजगार आशार्थियों को आने वाली असुविधाओं को देखते हुए मौके पर ही साइबर कैफे, फोटो कॉपी, फोटोग्राफ, पूुस्तक आदि की स्टॉल भी लगेगी।

Photo_Tarachand Gawariya