पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराजसिंह निवृति कुमारी से विवाह कर गुरुवार को सुबह पंहुचे। डबोक एयरपोर्ट पर नव विवाहित जोड़े के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों बड़ी संख्या में पंहुचे। भव्य स्वागत के बाद दूल्हा दुल्हन पूरे लवाजमे के साथ शाही ठाठ बाट से होटल लीला पहुंचे, जहां विश्राम कर शाम को राजमहल में प्रवेश की रस्म अदा की गई।
गौरतलब है कि 21 जनवरी को बोलिंगर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की शादी राजकुमारी निवृति सिंह से हुई। ब्याह करने के बाद आज डबोक हवाई अड्डे पर दोपहर 12 बजे लक्ष्यराज अपनी नववधू निवृति कुमारी को लेकर आए जहां लाल जोड़े में घूंघट निकाले निवृत्ति कुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता लालसिंह झाला,जिला प्रमुख मधु मेहता व अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। लक्ष्यराज अपनी दुल्हन के साथ जहां तक लोग स्वागत के लिए खड़े थे वहां तक चलकर गए और सबका अभिवादन स्वीकार किया। बाद में रोल्स रॉयल कार में वे होटल लीला के लिए रवाना हो गए उनके पीछे कारों का लम्बा काफिला भी रवाना हुआ। कल शहर के गणमान्य लोग और सभी परिचितों को शिकारबाड़ी में आयोजित शादी की गोठ में आमंत्रित किया गया है।
25 को होगा खास रिसेप्शन:
25 जनवरी को जग मंदिर में खास रिसेप्शन होगा जिसमें देश.विदेश के खास मेहमान आएंगे। देश के बड़े.बड़े उद्योग पतिए कई बड़े राज नेता और फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी.बड़ी हस्तियां आएगी। जिनके मनोरंजन के लिए भी खास महफिल का आयोजन किया गया है जहां देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.