पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर । गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। मुख्य समारोह स्थल महाराणा भूपाल मैदान पर शुक्रवार को अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ ही सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किये गये हैं।जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर के निर्देशानुसार सभी प्रभारी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर में चहुं ओर सुरक्षा के क$डे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की ओर से शहर में पैनी नजर रखी जा रही है।
उदयपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जाने वाली झांकियों की बेहतर व्यवस्था के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागों को बेहतर तालमेल बिठाकर समारोह को सफल बनाने को कहा गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि उदयपुर शहर में झांकियों का अग्रिम संगठनों की ओर से अभिनंदन किया जायेगा। इस कडी में मुख्य समारोह स्थल पर झांकी प्रदर्शन के बाद शहर भ्रमण के दौरान चेतक सर्कल पर अणुव्रत समिति एवं उदयपुर सेवा समिति के साझे में झांकियों का स्वागत किया जाएगा। अध्यक्ष श्री गणेश डागलिया ने बताया कि समितियों के पदाधिकारियों द्वारा झांंिकयों पर पुष्प वर्षा के साथ ही झांकी वाहनों पर बिस्किट वितरण किया जायेगा।
कोर्ट चौराहे पर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया जायेगा। अध्यक्ष रोशनलाल जैन ने बताया कि संगठन की ओर से कोर्ट चौराहे पुष्प वर्षा की जायेगी तथा झांकी वाहनों को अल्पाहार भी वितरित किया जायेगा। इसी प्रकार सूरजपोल चौराहे पर उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वागत होगा। प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी पारस सिंघवी ने बताया कि झांकियों पर पुष्पवृष्टि कर उनका अभिनंदन होगा।
झांकी रूट परिवर्तित :- अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) मो. यासीन पठान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विभागों एवं संस्थानों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां महाराणा भूपाल स्टेडियम के लवकुश इंदौर स्टेडियम के छोर से प्रवेश कर गुरु गोविन्द सिंह विद्यालय छोर से निकलेगी। यह झांकियां चेतक सर्किल, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, टाउन हॉल, सूरजपोल होती हुई फतह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल मैदान पर जाकर विसर्जित होंगी।
झांकियों हेतु समन्वयक अधिकारी झांकियों का क्रम तय करने के लिए जिला कलक्टर ने बडगॉव तहसीलदार सत्यनारायण वर्मा (9928055711) को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है। श्री वर्मा झांकी वाहनों पर नंबरीकरण, क्रम निर्धारण सहित पुलिस यातायात एवं अन्य व्यवस्था प्रभारी विभागों से भी समन्वय बनाये रखेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.