पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

मतदाता जागरूकता पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी.पेडणेकर के निर्देशानुसार अन्तर विद्यालयी/महाविद्यालयी भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता राबाउमावि रेजीडेन्सी तथा राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई।


स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी विचार चित्र एवं भाषण के माध्यम से प्रकट किये तथा अधिक से अधिक मतदान का संकल्प भी लिया। स्वीप प्रभारी सुधीर दवे ने बताया प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शनिवार 25 जनवरी प्रात: 10 बजे सुखा$िडया रंगमंच पर सम्मानित किया जायेगा।

रैली एवं प्रतियोगिताएं आयोजित :
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ,भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय ,उदयपुर द्वारा राजसंमद जिले में राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के तहत शुक्रवार 24 जनवरी 2014 को पंचायत समिति खमनौर की खमनौर , मोलेला ,बागोल ,सेमल तथा उनवास ग्राम पंचायत तथा परावल एवं कागम दारडा के आंगनवाडी केन्द्रों पर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता पर संगोष्ठी, चित्र प्रर्दशनी, फिल्म प्रदर्शन एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर मतदाताओ जानकारी दी गई । आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने ,मतदाता सूची में नाम जुडवाने,संशोधित करवाने के बारे में बताया। कार्यक्रमो में खमनोर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इन्द्रमल जटिया, बलीचा के प्रधानाध्यापक मोहन लाल नाई, बीएलओ आनन्दी लाल, महिला पर्यवेक्षक बाली मीणा बागोल उपस्थित रहे।