पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा देश विकास हेतु कार्य करे : मीणा

युवा देश विकास हेतु कार्य करे :- मीणा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने आह्वान किया है कि युवा शक्ति देश विकास हेतु मेहनत एवं नि:स्वार्थ भाव से कार्य करें।उन्होंने शनिवार को किसान भवन में नेहरू युवा केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास शिविर के समापन कार्यक्रम में कहा कि युवावस्था श्रेष्ठ कार्य हेतु होती है अत: युवा अपनी शक्ति का सदुपयोग कर देश को मजबूत बनायें। उन्होंने केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक युवा मण्डल गठित कर पंजीकृत करवाया जाये।


इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मीनारायण पंड्या ने युवाओं को ग्राम सभाओं में भागीदारी निभाकर ग्रामीण विकास की योजनाओं से जु$डकर कार्य करने का अनुरोध किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।


प्रारंभ में युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि युवाओं को व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, जीवन कौशल सहित मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मतदाता जागरूकता, पंचायती राज व्यवस्था, कृषि, कौशल विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विषयक जानकारी दी गई। शिविर में जिले के 50 युवा मण्डलों के 70 संभागीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी रामेश्वर भट्ट तथा आभार प्रदर्शन इरम खान ने व्यक्त किया।

Photo_Tarachand Gawariya