पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
उदयपुर। उदयपुर में महाराणा भूपाल स्टेडियम पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि मुख्य समारोह ठीक 9.05 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे एवं मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 9.35 बजे महामहिम राज्यपाल महोदया के संदेश का पठन अति.जिला कलक्टर करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 36 जनों को प्रशंसा पत्र से सम्मानित करेंगे।
इसके बाद छात्र-छात्राओं के व्यायाम प्रदर्शन एवं सामुहिक नृत्य होंगे। एनसीसी केडेट्स का 'हमले की कार्रवाई' कार्यक्रम होगा। विभिन्न विभागों की विकासपरक झांकियां निकाली जायेगी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
झांकियों का कार्यक्रम :- विभिन्न विभागों की करीब तीन दर्जन झांकियों का शहर के मुख्य मार्ग पर आम जन को देखने का मौका मिलेगा। झांकियों का विभिन्न चौराहो पर गणमान्य लोगों, स्वयंसेवी संस्थानों की ओर से अभिनंदन किया जायेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि उदयपुर शहर में झांकियों का अग्रिम संगठनों की ओर से अभिनंदन किया जायेगा। इस क$डी में मुख्य समारोह स्थल पर झांकी प्रदर्शन के बाद शहर भ्रमण के दौरान चेतक सर्कल पर अनुव्रत समिति एवं उदयपुर सेवा समिति के साझे में झांकियों का स्वागत किया जाएगा। अध्यक्ष श्री गणेश डागलिया ने बताया कि समितियों के पदाधिकारियों द्वारा झांकियों पर पुष्प वर्षा के साथ ही झांकी वाहनों को बिस्किट वितरण किये जायेंगे।
कोर्ट चौराहे पर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया जायेगा। अध्यक्ष रोशनलाल जैन ने बताया कि संगठन की ओर से कोर्ट चौराहे पुष्प वर्षा की जायेगी तथा झांकी वाहनों को अल्पाहार भी वितरित किया जायेगा। इसी प्रकार सुरजपोल चौराहे पर उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वागत होगा। प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी पारस सिंघवी ने बताया कि झांकीयों पर पुष्पवृष्टि कर उनका अभिनंदन होगा।
झांकियॉं 26 जनवरी की सुबह 7 बजे से लवकुश इन्दोर स्टेडियम प्रवेश मार्ग से सहेली मार्ग पर क्रमबद्घ ढंग से ख$डी की जायेंगी। झांकियों को पंक्ति में ही झांकी क्रमांक आवंटित किये जायेगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.