पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ.अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

डॉ.अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। प्रमंख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) डॉ.सुबोध अग्रवाल ने शनिवार को रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में एक बैठक आयोजित कर उदयपुर एवं संबंधित चिकित्सालयों के अधीक्षकों, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं नगर विकास प्रन्यास के अधिकारियों को राज्य सरकार के 60 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत व्यवस्थाओं के सुदृ$ढीकरण एवं सुधार तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक रख-रखाव संबंधी कार्य तथा प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्यो की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बैठक में चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर एवं कारगर बनाने हेतु तीनों अधीक्षकों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी प्रदान किए।

Photo_Tarachand Gawariya