पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर होम इंटीरियर के लिए जाने जाने वाले शो डेकोर इंडिया के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं खरीदारी करने पहुंची। महिलाओं ने शो में घर को डेकोरेट करने वाले उत्पादों की खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर नया घर बनाने और खरीदने वालों ने शो में नेशनल व इंटरनेशनल बिल्डर्स की स्टॉल पर पूछताछ कर डील तय की।
एसजीएम कम्यूनिकेशंस द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय शो में कजारिया टाइल्स, स्लीपवेल मेट्रेस, गोदरेज आदि कई कंपनियां अपनी स्टॉल लगा रही है और बेस्ट प्राइज पर अपने उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। शो में रविवार और सोमवार को सुबह 11.30 बजे से खरीदारी की जा सकती है।
शो में बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के ओनेक्स स्टोन से तैयार किए गए आकर्षक सजावटी आयटम काफी पूछ परख रही। इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र स्टोन से खास तौर से बनाया गया लैंडलाइन फोन रहा, इसकी कीमत 3500 रुपए है। वहीं स्टोन से बने पॉट, लैम्प, स्टैंड की भी मांग रही। वहीं शो में घर में लगाने के लिए आए लाइटिंग सेट, रंगोली, झूमर के अलग-अलग डिजाइन को भी शहरवासियों ने पसंद किया।
Photo_Kailash shankhala
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.