पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल में कर्मी से ज्यादती की कोशिश, तेल अफसर गिरफ्तार

होटल में कर्मी से ज्यादती की कोशिश, तेल अफसर गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/धनबाद। तेल कंपनी इंडियन ऑइल के अफसर संजय कुमार सिन्हा ने धनबाद शहर के एक बड़े होटल में कार्यरत युवती के साथ ज्यादती का प्रयास किया। आरोपी अफसर मंगलवार की सुबह गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा था। वह होटल में कंपनी के गेस्ट के रूप में ठहरा हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आज उसे जेल भेज दिया।

क्या है मामला ?

हाउसकीपिंग टीम में शामिल आदिवासी युवती उसके कॉल पर जब कमरे में पहुंची, तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। युवती जब तक कुछ समझती, उसने हमला बोल दिया। उसके साथ ज्यादती की कोशिश की। इस बीच मोबाइल गिरने से आरोपी का ध्यान बंटा, तो युवती वहां से भाग निकली। उसने तुरंत मामले की शिकायत होटल प्रबंधन से की। होटल के कर्मियों ने आरोपी संजय को पकड़कर एक कमरे बंद कर दिया और सदर थाने को खबर दी।पुलिस ने होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी से बचने की कोशिश में युवती जख्मी भी हो गई थी।

होटल से पुराना नाता

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पटना के कंकड़बाग का रहने वाला है। इस होटल में लंबे समय से ठहरता रहा है। उसका कहना था कि कंपनी के काम से वह धनबाद आता है। 3 जनवरी 2014 को भी वह आया था और यहीं ठहरा था।

आरोपी ने मामला रफा-दफा करना चाहा

आरोपी को होटल प्रबंधन ने 5 घंटे तक अपने कब्जे में रखा। आरोपी ने मामला वहीं रफा-दफा करने की कोशिश की।उसने अपनी गलती मानी और पीडि़ता को मुआवजा देने की पेशकश की। लेकिन इसके लिए न पीडि़ता तैयार हुई और न ही होटल प्रबंधन।

जुट गई पैरवीकारों की भीड़

आरोपी को बचाने के लिए थाने में भीड़ जुट गई। कंपनी के बड़े अधिकारियों के साथ नेता और कुछ पुलिसवाले भी मामला मैनेज करने की कोशिशों में लगे थे। होटल और थाने में बड़ी गाडिय़ों की कतार लग गई। जांच की जिम्मेवारी जमादार से लेकर दारोगा को सौंप दी गई। डीएसपी अमित कुमार ने खुद होटल जाकर पीडि़ता का बयान लिया।

सीएम, एसपी के नाम पर धौंस जमाने की कोशिश

आरोपी संजय को थाने लाने के बाद पुलिस ने उसे हाजत में नहीं डाला, बल्कि कुर्सी देकर सिरिस्ता में बिठाया। महंगा मोबाइल चमकाकर वह थाने में ही गेस्ट बन गया। उसने कभी सीएम का नाम लिया, तो कभी एसपी का। पुलिस काफी देर तक उसकी खातिरदारी में जुटी रही।

" मैंने होटलकर्मी से बाल्टी और जग मांगा था। जब वह नहीं मिला, तो मैंने नाराजगी जताई। महिला कर्मी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की है। मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है। सच तो यह है कि होटल के कर्मियों ने ही उन्हें पीटा।" - संजय कुमार सिन्हा, आरोपी।

" होटलकर्मी युवती के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।" - हेमंत टोप्पो, एसपी, धनबाद।