पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार के पूर्व आईजी रामचंद्र खां गिरफ्तार

बिहार के पूर्व आईजी रामचंद्र खां गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. वर्दी घोटाले के आरोपी बिहार के पूर्व आईजी रामचंद्र खां को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कल उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी और साथ ही रिम्स में उनका मेडिकल चेक अप भी कराया जाएगा। रांची के पूर्व डीआईजी रहे खां को सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में खां जमानत पर थे। सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट करीब एक माह पूर्व उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। खां सुप्रीम कोर्ट भी गए, मगर वहां से भी राहत नहीं मिली।

बिहार सरकार ने वर्ष 1983 में हुए इस घोटाले की 13 मार्च 1986 को सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। सीबीआई ने कांड संख्या आरसी 81/86 दर्ज कर जांच शुरू की। 1996 में चार्जशीट दायर किया। इसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। खां के खिलाफ बिहार के पूर्व डीजीपी एके पांडेय और झारखंड के पूर्व डीजीपी नेयाज अहमद ने गवाही दी थी।

34 लाख रुपये की हेराफेरी

44 लाख रुपए के वर्दी घोटाले में सीबीआई ने जांच के दौरान 34 लाख रुपए की हेराफेरी पकड़ी थी। सिर्फ 10 लाख रुपए ही वर्दी खरीद में खर्च किए गए थे। जांच में पता चला कि खां वर्दी खरीद के लिए बनी परचेज कमेटी के हेड थे। उन्होंने अधिकार से अधिक राशि का आवंटन कर दिया था। इस मामले की सुनवाई रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है।