पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. नौकरी की मांग को लेकर मंगलवार को बोकारो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विंध्यवासिनी सिन्हा सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं। उन्होंने सीएम को बताया कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें झारखंड सरकार की ओर से नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो वह अपना गोल्ड मेडल लौटा देंगी और पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठ जाएंगी।
सीएम हेमंत सोरेन ने विंध्यवासिनी को भरोसा दिया कि मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही मामले की विस्तृत जांच कराकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि साल 2012 में बिहार में हुए महिला वल्र्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था। उस समय इंडियन कबड्डी टीम में विंध्यवासिनी पूरे इस्ट जोन की इकलौती कबड्डी प्लेयर थी।
विंध्यवासिनी की पूरी कहानी पढ़ें आगे की स्लाइड्स पर...
फोटो- संदीप नाग।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.