पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में रहने वाले सिपाही प्रफुल्ल डुंगडुंग ने बुधवार को फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। प्रफुल्ल रांची जिला बल में सिपाही के पद कर कार्यरत था। प्रफुल्ल के दोस्त अनिल ने बताया कि वो भी सिपाही के पद पर हैं।
अनिल अपनी साली से शादी की बात चला रहा था। दोनों की शादी तय होने वाली थी। मंगलवार की दोपहर प्रफुल्ल अनिल के घर पहुंचा। रात में खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए। अनिल ने सुबह उठ कर देखा तो प्रफुल्ल घर में नहीं था। अनिल उसे खोजने के लिए बाहर निकला तो देखा कि कुआं में रस्सी लटका हुआ है। अनिल ने कुआं में देखा तो प्रफुल्ल बांस के सहारे फांसी लगा चुका था। पुलिस को फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.