पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। तुपुदाना थाना क्षेत्र के सफायर इंटरनेशनल स्कूल के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। तुपुदाना पुलिस ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। कार चालक काफी तेज गती से रांची की ओर जा रहा था।
स्कूल के समीप युवकों को चपेट में लेने के बाद फरार हो गया। एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। रास्ते से आने जाने वाले किसी वाहनों ने रोक कर युवकों की मदद नहीं की। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सही समय पर युवकों को अस्पताल भेज दिया जाता तो एक युवक की जान बच जाती। पुलिस ने वायरलेस कर दिया है जो भी कार दुर्घटनाग्रस्त मिले उसके कार चालक को तुरंत पकड़ा जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.