पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म बनाने के लिए पैशन की जरूरत : यशपाल शर्मा

फिल्म बनाने के लिए पैशन की जरूरत : यशपाल शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. संत जेवियर्स कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के स्टूडेंट्स की बनाई डॉक्यूमेंट्री और फिल्म सराहनीय है। ये स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा पहचानकर उसे निखारें। ये बातें बॉलीवुड के कैरेक्टर आर्टिस्ट यशपाल शर्मा ने कहीं। वे संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय साइनोस्योर फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
शर्मा ने कहा कि फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए महज पैसा नहीं, बल्कि पैशन की जरूरत होती है। फिल्म में सिर्फ चेहरे की खूबसूरती मायने नहीं रखती, हुनर और टैलेंट बोलता है। उन्होंने युवाओं को जरूरत के अनुसार इंटरनेट का उपयोग करने की भी सलाह दी। वहीं अपने परिवेश, समाज और राज्य में व्याप्त मुद्दों को फिल्म की थीम बनाने की अपील की। इस मौके पर बीच-बीच में स्टूडेंट्स ने डांस भी पेश किया। यशपाल शर्मा ने डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों के साथ अपने अनुभव भी शेयर किए।
आगे पढ़ें पूरी खबर और तस्वीरों में देखें स्टूडेंट्स का डांस और...
फोटो- वसीम।