पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीयूजे में खुलेगा सेंटर फॉर इंडेनजर्ड लैंग्वेज

सीयूजे में खुलेगा सेंटर फॉर इंडेनजर्ड लैंग्वेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
00 यूजीसी ने दिया ग्रांट, 12वीं योजना के तहत खुलेगा नया सेंटर
भास्कर संवाददाता, रांची।
लुप्त हो रही भाषाओं को बचाने के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने एक और कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी में शीघ्र की सेंटर फॉर इंडेनजर्ड लैंग्वेज (लुप्त प्राय भाषा) स्थापित होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन ने सीयूजे को स्वीकृति दी है। 12वीं योजना के तहत इसकी स्थापना की जाएगी। सीयूजे के डीन लैंग्वेज प्रो बीपी सिन्हा ने बताया कि नए सेंटर में लुप्त होती भाषाओं को संरक्षित करने के साथ साथ उसे बढ़ावा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में कई ट्राइबल लैंग्वेज है जो लुप्त होती जा रही है। सेंटर का प्रयास होगा कि उन भाषाओं की पहचान कर उसे बढ़ावा दिया जाए। सीयूजे पहले से ही आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और भाषा पर काम कर रहा है। वर्तमान में सीयूजे में इसके लिए स्थापित सेंटर फॉर इंडीजिनस कल्चर स्टडी, सेंटर फॉर ट्राइबल एंड कस्टमरी लॉ, सेंटर फॉर ट्राइबल फोल्कलोर लैंग्वेज एंड लिटरेचर और सेंटर फॉर म्यूजिक एंड परफार्मिंग आर्ट में इसपर शोध और पढ़ाई चल रहा है।