पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंपस में लड़के दिखे, तो खैर नहीं

कैंपस में लड़के दिखे, तो खैर नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. वीमेंस कॉलेज के साइंस और आर्ट्स ब्लॉक में बुधवार को सिटी एसपी मनोज रतन चोथे और लालपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इन दौरान वहां मौजूद कई युवकों को खदेड़ा भी। जो पकड़े गए, उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे भी छात्र हैं, और किसी काम से आए थे। जबकि किसी के पास आई कार्ड नहीं था।

कॉलेज के बाहर लगे दुकान और ठेलों को भी पुलिस ने वहां से भगा दिया। आइंदा नहीं लगाने की ताकीद भी की। क्योंकि ठेले के पास लड़के अक्सर अड्डेबाजी करते हैं। वहां से गुजरने वाली लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं। पुलिस के कुछ जवान हरिओम टॉवर भी गए और वहां भी खड़े युवक और युवतियों से पूछताछ की।

इधर, गुलाबी गैंग (नारी शक्ति सेना) की सदस्यों ने नक्षत्र वन और सिदो-कान्हू पार्क में दबिश दी। पार्क के अंदर अश्लील हरकत करने वाले युवकों को जमकर लताड़ा। दोनों पार्कों से दर्जन भर प्रेमी युगलों को पकड़ कर दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। कई से उठक-बैठक भी करवाई गई। कई जोड़े तो भाग निकले। गैंग की सदस्यों का कहना था कि वह सिर्फ सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करनेवालों को पकड़ती है।

आगे की स्लाइड्स पर देखें गुलाबी गैंग के धावे के बाद पार्क में क्या हुआ...