पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. रांची कॉलेज के यूजी टू हॉस्टल के छात्रों ने राम दयाल मुंडा पार्क में गुरुवार की दोपहर दो युवकों समेत पांच छात्राओं की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद वे सभी को धमकाते हुए वापस चले गए। मारपीट की घटना के बाद सैकड़ों छात्र और छात्राएं लालपुर थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद लालपुर थानेदार ने छात्रों से लिखित आवेदन मांगा और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा। इधर, पुलिस ने जब घटनास्थल पर जाकर छानबीन की तो कुछ हासिल नहीं हुआ।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी वीमेंस कॉलेज में हॉस्टल के छात्रों ने पांच छात्राओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। छात्रों का आरोप था कि पुलिस मामला दर्ज कर लेती है और कार्रवाई करना भूल जाती है।
चंदा नहीं देने पर हुआ विवाद
पीडि़त छात्रों ने बताया कि वे पार्क में बैठकर 26 जनवरी को होने वाले ब्लड डोनेशन प्रोग्राम की प्लानिंग कर रहे थे। तभी हॉस्टल के रिंकू शाही समेत 20 युवक वहां पहुंचे और पूछताछ करने लगे कि यहां बैठ कर क्या कर रहे हो? वहां बैठे छात्रों ने जब कहा कि वे प्रोग्राम की तैयारी पर चर्चा कर रहे हैं तो हॉस्टल के छात्रों ने उन्हें उल्टे सरस्वती पूजा के नाम पर पांच हजार रुपए का चंदा मांगते हुए रसीद थमा दिया।
छात्रों ने कहां कि इतना पैसा कैसे देंगे। वो पांच सौ रुपए देने के लिए तैयार थे। तभी हॉस्टल के छात्रों ने पार्क में बैठे अविनाश एक्का को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। वहां मौजूद छात्राएं पूनम, चैताली दास, सत्य परिणिता, किरण, भागवत कुमार, कामेश साहू ने मारपीट करने से मना किया तो हॉस्टल के छात्रों ने उनकी भी पिटाई कर दी। कई छात्राओं को लात घूंसे से मारने के बाद हॉस्टल के छात्र फरार हो गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.