पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च विद्यालय हटिया में सुभाष जयंती का आयोजन

उच्च विद्यालय हटिया में सुभाष जयंती का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय हटिया में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नौवीं के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल के 81 छात्र छात्राएं इस बार मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने कहा कि जिन छात्रों ने साल भर मेहनत की है उन्हें अवश्य अच्छे अंक हासिल होंगे। कार्यक्रम में शिक्षक सलीम सहाय तिग्गा, विजय कुमार, मनोज सिन्हा, अंजली तबिता कुजूर, अविनाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।