पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alumini Meet Celebrated In Enlglish Dept. Of RU

सालों बाद मिले यार तो उमड़ा प्यार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. रांची यूनिवर्सिटी के पीजी अंग्रेजी डिपार्टमेंट में गुरुवार को एल्युमिनी मीट का आयोजन हुआ। इसमें स्थापना काल से अब तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। उन्होंने सालों पुरानी यादें साझा कीं। अपने संस्मरण सुनाए।

रजिस्ट्रार डॉ. एके चौधरी ने कहा कि एल्युमिनी मीट हर साल होना चाहिए। एचओडी डॉ. किरण मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डीन डॉ. सरस्वती मिश्र, पूर्व एचओडी डॉ. एसएमपीएन सिंह शाही, डॉ. पूनम सहाय, प्रो. केशव प्रसाद, डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. रवि नंदन सिन्हा ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की जयंती पर यह कार्यक्रम हुआ है। देश के विकास के लिए उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। इसके बाद पूर्ववर्ती छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एसोसिएशन का गठन: पीजी अंग्रेजी डिपार्टमेंट का एल्युमिनी एसोसिएशन का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष डॉ. केशव प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. किरण मिश्रा, संयुक्त सचिव के लिए डॉ. पूनम सहाय व डॉ. बीआर झा, सचिव पद के लिए पीके डेविड का चयन किया गया।