पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/धनबाद. प्रेमिका से शादी और फिर हनीमून पर जाने के लिए सीआईएसएफ जवान रिशु शर्मा ने गुरुवार को कुसुम विहार स्थित एसबीआई की एटीएम में चोरी की कोशिश की। उसने रुपए निकालने के लिए एटीएम को हथौड़े से मारकर तोड़ दिया। इस बीच एटीएम के गार्ड ने उसे देख लिया और टाइगर जवान जयप्रकाश प्रसाद को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही कई टाइगर जवानों ने एटीएम काउंटर को घेर लिया। अपने आपको घिरा देख रिशु भागने लगा। इस क्रम में चहारदीवारी से गिर कर जख्मी हो गया। जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिशु के खिलाफ सरायढेला थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बैंक ने एटीएम को सील कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
31 को थी शादी, खानी पड़ी जेल की हवा
शादी के लिए चाहिए थे 2 लाख रुपए : रिशु शर्मा जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग बीसीसीएल एरिया 3 के सोनारडीह में है। शादी 31 जनवरी को है। पूछताछ में रिशु ने बताया कि उसे शादी के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत थी। वह खाली हाथ घर नहीं जाना चाहता था। इसलिए छुट्टी मिलने के बाद भी धनबाद में ही रहा। 23 जनवरी को तड़के उसे एटीएम से रुपए चुराने का आइडिया आया। वह हथौड़ा लेकर एटीएम पहुंचा, लेकिन पकड़ा गया।
पिता और प्रेमिका भी सीआईएसएफ में : रिशु ने बताया कि उसकी प्रेमिका कश्मीर की है और वह भी सीआईएसएफ में है। दोनों वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन घरवालों से शादी की इजाजत हाल ही में मिली थी। रिशु के पिता भी सीआईएसएफ में हैं।
...और प्रेमिका ने कहा - आई हेट यू
रिशु की करतूत से उसके परिजनों के अलावा प्रेमिका भी हैरान है। उसने फोन कर मामले की जानकारी पहले अपने घर और फिर प्रेमिका को दी। प्रेमिका ने उसे फटकारा और कहा - आई हेट यू। वह रिशु से बात नहीं करना चाहती थी। रिशु के लाख समझाने पर भी वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।
आगे पढ़ें, बहन भी बीमार पर चिंता सिर्फ शादी की...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.