पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यसभा सांसद का सनसनीखेज खुलासा नीतीश ने की थी घूस की पेशकश

राज्यसभा सांसद का सनसनीखेज खुलासा- नीतीश ने की थी घूस की पेशकश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में नीतीश कुमार ने अपनी सात दिन की सरकार बचाने के लिए कांग्रेसी विधायकों को रिश्वत की पेशकश की थी। वे पैसा, गाड़ी और बंगला, सब कुछ देने को तैयार थे।

बलमुचू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘हमने नीतीश कुमार से कहा था कि अगर आपका साथ दिया तो पार्टी हमें निकाल देगी। इस पर नीतीश ने कहा कि आप लोग पार्टी छोड़ दें।’ लेकिन झारखंड के कांग्रेसी विधायकों की ओर से मैंने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। बलमुचू ने कहा, ‘तब केंद्र में भाजपा की सरकार थी। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने नीतीश को बिहार की बागडोर सौंप दी थी। सरकार अल्पमत में थी, इसलिए कांग्रेस के विधायकों का साथ चाहते थे।’

आगे पढ़ें, ठुकरा दिया था प्रस्ताव और जदयू की सफाई