पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में छात्राओं के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

पार्क में छात्राओं के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. रांची कॉलेज के पास राम दयाल मुंडा पार्क में छात्राओं के साथ हुई मारपीट के मामले में लालपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी रिंकू शाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने रिंकू को हॉस्टल से पकड़ा।

लालपुर पुलिस ने बताया कि रिंकू से पूछताछ के क्रम में उसने मारपीट की बात स्वीकारी है। उसने अपने कई दोस्तों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छात्र और छात्राएं दो दिनों से लालपुर थाना का घेराव कर रहे थे। कई बार पुलिस और छात्रों में बहस भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि वीमेंस कॉलेज में हुई मारपीट की घटना में भी कई आरोपियों की पहचान हुई है। पुलिस उस मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।