पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉर्स ट्रेडिंग 2012 : सीबीआई कोर्ट में आरके अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

हॉर्स ट्रेडिंग 2012 : सीबीआई कोर्ट में आरके अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. राज्यसभा चुनाव 2012 से जुड़े हॉर्स ट्रेडिंग मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को व्यवसायी आरके अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। शुक्रवार को ही दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश आरके चौधरी की अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखा था।

जमशेदपुर के व्यवसायी आरके अग्रवाल इस मामले में अक्टूबर 2013 से जेल में हैं। साल 2012 में 31 मार्च को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे मतदान के दिन ही सुबह रांची के नामकुम इलाके से आर के अग्रवाल के एक रिश्तेदार की गाड़ी से आयकर विभाग ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये नकद बरामद किये थे जिसके बाद देर शाम चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गयी थी और फिर तीन मई को नये सिरे से दोनों सीटों के लिए चुनाव कराये गये थे।

इस मामले में सीबीआई आर के अग्रवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुका है। झारखंड में सीबीआई हाईकोर्ट के निर्देश पर 2010 और 2012 में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले की जांच कर रहा है। सीबीआई मामले की जांच के दौरान दो दर्जन वर्तमान विधायकों के दर्जनों ठिकानों पर पिछले डेढ़ सालों के दौरान छापेमारी कर चुकी है।