पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/गुमला. झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सखुवा मोड़ के पास उग्रवादी संगठन ग्रीन आर्मी ने शनिवार की सुबह जमकर उत्पात मचाया। उग्रवादियों ने तीन बॉक्साइट ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। तीनो चालक लापता हैं। स्थानीय लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस कह रही है कि वे डर से भाग गए हैं।
उग्रवादियों ने नेतरहाट घाटी के समीप बीच सड़क पर पेड़ की डाली गिराकर गाडिय़ों को रुकवा कर घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। उग्रवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। वह सड़क पर गिरे पेड़ की डाली पर सटा हुआ था। पर्चे में घटना की जिम्मेवारी लेते हुए बिना माइनेज के माइंस नहीं चलाने व ठेकेदारों को संपर्क करने की चेतावनी दी गई है।
घटना की सूचना पर नौ बजे नेतरहाट थानेदार चंदन सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सड़क में गिराए गई डाली को हटाकर आवागमन चालू किया गया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.