पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा, 18 जवानों ने रौशन किया राज्य का नाम

राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा, 18 जवानों ने रौशन किया राज्य का नाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा की गई। इसमें विभिन्न पुलिस पदक पाने वालों में झारखंड के अलग-अलग बलों के 18 जवानों के नाम शामिल हैं।

गृह मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 766 जवानों को इस वर्ष पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। चार जवानों को वीरता का राष्ट्रपति पुलिस पदक, 44 जवानों को वीरता का पुलिस पदक, 94 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 624 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

उक्त पदकों के विजेताओं में झारखंड से कुल 18 नाम शामिल हैं। झारखंड के 11 जवानों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें एएसपी दीपक कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर मो. परवेज आलम, कांस्टेबल स्व. राजू सिंह (मरणोपरांत), कांस्टेबल रमेश गिरि, कांस्टेबल सीताराम मार्डी, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर अश्विन कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार राम, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मेहता, कांस्टेबल प्रवीण कुमार झा और कांस्टेबल उदय चंद मीणा के नाम शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित होने वालों में झारखंड से सिर्फ एक नाम शामिल है। राज्य में सीआरपीएफ के आईजीपी मंडावा विष्णुवर्द्धन राव को यह मेडल देने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल पाने वालों में झारखंड के छ: जवानों के नाम शामिल हैं। इनमें रांची में पदस्थ स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर मो. अलीमुद्दीन, जैप-10 होटवार के हवलदार परशुराम राय, एटीएफ (जेजे), धुर्वा के हवलदार संजीव राय, जैप-3 गोविंदपुर, धनबाद के कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, रांची में कार्यरत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामेश्वर कुंवर के साथ-साथ इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) 40वीं बटालियन के इंस्पेक्टर अशोक कुमार द्विवेदी के नाम शामिल हैं।