पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर एनएसएस की मारवाड़ी कॉलेज इकाई की ओर से शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज जेसी बोस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ विनय भरत के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने 'देश का कर्ज है, मतदान हमारा फर्ज है' का नारा देते हुए युवाओं को वोट करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. विनय ने 'नोटा' के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने भी देश के संविधान के प्रति छात्रों को जागरूक रहने का अनुरोध किया और बैलेट की बदौलत देश की तकदीर को बदलने का आह्वान किया। कॉलेज के प्रो अजय मलकानी ने 'पहले मतदान, फिर जलपान' का आह्वान किया।
मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.प्रकाश झा ने इसकी महत्ता पर बल दिया। कॉलेज के डीन प्रो तांतिया ने मतदान के संवैधानिक पहलुओं को सामने रखा। कॉलेज की ज्योति कुमारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्टूडेंट्स को संविधान के बारे में कई रोचक जानकारियां दीं। मौके पर डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ तमन्ना सिंह, प्रो जीतेन्द्र सोनार, डॉ. बीपी वर्मा, प्रो वृन्दावन महतो, प्रो गोबर्धन मेहता, प्रो बैजनाथ, समीर, फिरोज के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.