पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छ: लाख रुपए की अवैध लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया,

छ: लाख रुपए की अवैध लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया,

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/सिमडेगा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर करीब छह लाख रुपए के अवैध लकड़ी लदे दो ट्रकों को जब्त किया गया है। साथ ही मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

कोलेबिरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में 55 पीस सखुआ का बोटा लादकर लोंगा स्थित टिम्बर ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी बृज कुमार ने कोलेबिरा के निकट उक्त ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक किंदिरकेला निवासी जैनुल भागने में सफल रहा वहीं ट्रक में सवार पतुरा निवासी दुखहरण भगत, इलियास केरकेट्टा और एतवा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध लकड़ी का कारोबार बंदरचुआं घासीलारी निवासी सुरेश सिंह करता है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ कोलबिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दूसरा मामला बानो थाना क्षेत्र का है। यहां बानो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक अवैध लकड़ी जब्त किया है। साथ ही तीन आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी लदा ट्रक ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए बानो पुलिस ने हाटिंगहोड़े के निकट उक्त ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में 52 बोटा सखुआ की लकड़ी लदी थी. जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई गई है। ट्रक सिसई निवासी रुस्तम का बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सिसई के आजम अंसारी, मो. मनीर एवं सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विदित हो कि इससे पूर्व 13 जनवरी को भी अवैध लकड़ी लदा एक ट्रक को बानो पुलिस ने जब्त किया था और मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।