पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनाने में लगे रोलर और मशीन को लगाई आग

सड़क बनाने में लगे रोलर और मशीन को लगाई आग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसजोर आउटपोस्ट के ओडि़शा सीमा से सटे बोंगेरा एदेलबेड़ा गांव में अज्ञात लोगों ने एक रोलर तथा मिनी होट प्लांट मशीन को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य में लगे उक्त रोलर और मशीन से अपराधियों ने डीजल निकालकर उसे आग लगा दी।

रोलर व मशीन प्रदीप इंटरप्राइजेज कंपनी का बताया जाता है। कंपनी चार करोड़ की लागत से 17 किलोमीटर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य करा रही है। बताया गया कि 15 दिन पूर्व कार्यस्थल पर कुछ हथियारबंद अपराधी आए थे और 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। साथ ही उक्त स्थान पर कंपनी के मुंशी लाल अजयनाथ शाहदेव से 30 हजार रुपए की लूट भी हुई थी।

आगे पढ़ें, खबर का शेष भाग