पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। लौहनगरी जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने राजेंद्र स्कूल के पास रोड नंबर 6 से एक बुरी तरह घायल युवती को सोमवार की सुबह बरामद किया। युवती पर बोतल और पत्थर से अज्ञात लोगों हमला किया है। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। युवती अब तक बेहोश है। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
संभावना जताई जा रही है कि युवती पर देर रात हमला हुआ है। सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने बेहोश युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसके कानों के पास शीशे से चोट के निशान हैं, जबकि शरीर के कई हिस्सों में पत्थर से वार किया गया है। अब तक की जांच के आधार पर बलात्कार या उसके प्रयास की संभावना से इनकार किया गया है।
युवती का पहचान भी सामने नहीं आई है। हमलावर कौन थे, युवती बंद स्कूल में रात को क्यों पहुंची थी या उसे मरा समझकर वहां फेंका गया है, ऐसे ही हर बिंदू पर पुलिस जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.