पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झारखंड स्वच्छता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को युवा की हुटूप व हेसातू के बालिकाओं के बीच खेला गया। जिसमें हुटूप की टीम हेसातू को दो गोल से हराकर चैंपियन बनी । पिंकी कुमारी को मैन ऑफ द मैच व सुनीता कुमारी को मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार मिला। जल स्वच्छता मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । मौके पर मंत्री ने कहा कि ओरमांझी प्रखंड को पूर्ण रूप से स्वच्छ करने की दिशा में कदम उठाया जा चुका है । मौके पर विकास आयुक्त सुधीर प्रसाद , विकास भारती के अशोक भगत , जिप अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, उपस्थित थे ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.