पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों ने किया चार कर्मचारियों को अगवा

नक्सलियों ने किया चार कर्मचारियों को अगवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/गिरिडीह. दिल्ली से आए प्रधानमंत्री रूरल डेवलपमेंट फैलोशिप के एक फेलो, चार सरकारी कर्मचारियों समेत पांच लोगों को नक्सलियों ने गिरिडीह जिले के एक गांव से अगवा कर लिया। बाद में ड्राइवर को छोड़ दिया। छ: लोग अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। पुलिस संभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रही है।

इधर केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर अपहृत कर्मचारियों की कुशल रिहाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गिरिडीह डीसी दिप्रवा लकड़ा और एसपी क्रांति कुमार को रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी राजीव कुमार गिरिडीह रवाना हो गए हैं। आईजी ऑपरेशन और हजारीबाग डीआईजी सुमन गुप्ता डीजीपी के निर्देश पर गिरिडीह में कैंप कर रहे हैं।

शनिवार को तुइयो पंचायत के नोकनिया गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम के बाद नक्सलियों ने कर्मचारियों को निशाना बनाया। कार्यक्रम में डीसी दिप्रवा लकड़ा भी मौजूद थे। उनके वहां से निकल जाने के बाद बाकी लोग वहां रुके हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर फेलो जयवर्धने के अलावा पंचायत सेवक मकसूद आलम व संतोष सिंह, रोजगार सेवक शंभू पांडेय, जनसेवक चंद्रदेव और ड्राइवर राजेंद्र को नक्सलियों ने वहां से अगवा कर लिया।