पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माओवादियों का हमला, लैंड माइंस विस्फोट में आठ जवान घायल

माओवादियों का हमला, लैंड माइंस विस्फोट में आठ जवान घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित गिरिडीह जिले की पारसनाथ पहाड़ी स्थित ढ़ोलकट्टा इलाके में नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया और 15 घायल हो गए। शहीद जवान की पहचान 22 सीआरपीएफ़ बटालियन के बादल राय के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार ने खुद मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने बताया कि घायलों को धनबाद के निकट तोपचांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर राज्य मुख्यालय से घटनास्‍थल पर हेलिकॉप्टर मंगवा कर गंभीर रूप से घायल जवानों को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भारी संख्‍या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। हालांकि, अंधेरा हो जाने से अभियान प्रभावित हुआ है।

अपोलो अस्पताल में मौजूद रांची के ग्रामीण एसपी एसके झा ने बताया कि 15 जवान अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। इसमें 3 जवान झारखंड जगुआर के व अन्य सीआरपीएफ़ के हैं। इनमे से 5 जवानों की हालत गंभीर व चिंताजनक बताई जा रही है।

इधर, नक्सलियों ने हमले के बाद अपने को घिरते देख सभी अगवा कर्मियों को रिहा कर दिया है। सभी अगवा कर्मी अपने घर सकुशल पहुँच गए हैं।

इसलिए चला था अभियान

पुलिस व सीआरपीएफ के जवान प्रधानमंत्री रूरल डेवलपमेंट फैलोशिप के एक फैलो जयवर्धने व चार सरकारी कर्मचारियों समेत पांच लोगों को नुक्‍सलियों के कब्‍जे से छुड़ाने के लिए अभियान चला रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। मालूम हो कि हाल ही में नक्सलियों ने गिरिडीह जिले के एक गांव से छह लोगों का अपहरण कर लिया था। बाद में ड्राइवर को छोड़ दिया।

गिरिडीह के एसपी क्रांति कुमार ने बताया कि घायलों में CRPF और झारखंड जगुआर के जवान शामिल हैं।

घायल जवानों के नाम :

मंगल सिंह, इकरामूल, सुशील कुमार, संतोष कुमार जय, धीरु राम, बलवीर तिर्की, आनंद घोष व अन्य।

आगे पढ़ें, बीडीओ-सीओ को अगवा करने की थी योजना।

फोटो कैप्शन : गिरिडीह पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार।

रिपोर्ट व फोटो : अमित राजा/ मनोज कुमार/ देवेश बख्शी।