पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज में सोमवार को सुबह नौ बजे से माहौल बदला हुआ था। फैकल्टी और स्टूडेंट्स काफी उत्साहित थे। अवसर था फिफ्थ ग्रेजुएशन सेरेमनी का। 11.40 बजे समारोह शुरू हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा थे। उन्होंने 29 टॉपरों में से उपस्थित 27 को मौके पर गोल्ड मेडल व डिग्री प्रदान किया। दो टॉपर अनुपस्थित थे। गोल्ड मेडल पर छात्राओं का दबदबा रहा। क्योंकि 29 टॉपरों में 21 छात्राएं और आठ छात्र थे।
इस अवसर पर स्नातक, पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों के 2217 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। छात्रों से सपने पूरा करने के लिए डिग्री रूपी आधार मिल गया। इससे पहले प्राचार्य फादर डॉ. एन टेटे ने अतिथि का स्वागत करते हुए उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। फादर जेवियर सोरेंग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. केके बोस और धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोवीसी डॉ. वीपी शरण, डीन साइंस डॉ. रमेश पांडेय, फादर एन लकड़ा, डीन डा. आरएन सिन्हा समेत शिक्षक, कर्मचारी और स्टूडेंट्स थे। गौरतलब है कि वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा संत जेवियर कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। डिग्री वितरण दिन के तीन बजे तक हुआ।
आगे पढ़ें, वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा ने कहा कि लक्ष्य व सफलता अचानक या झटके में नहीं मिलती। इस पाने के लिए आपको ईमानदारी से प्रयास करना होगा।
फोटो : संदीप नाग।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.