पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। रागा फॉर नमो म्यूजिक ऑफ नेशनलिज्म पुस्तक सोमवार को पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भेंट की। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस पुस्तक में पूरे भारतीय परिवेश का अध्ययन करते हुए जो राष्ट्रीय विचार उभर कर आए है उसे उद्धृत किया गया है।
पुस्तक में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को भी रखा गया है। इसके साथ ही लेखक ने वर्तमान राजनीति में आए भ्रष्टाचार और पतन के बारे में लिखा है। मुंडा ने कहा कि पुस्तक में इस बात को बताया गया है कि देश नरेंद्र मोदी को क्यों चाहता है।
उन्होंने कहा कि यह भी बताने का प्रयास किया गया है कि युवा अपनी शक्ति व क्षमता को पहचाने। मौके पर पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने कहा कि इस पुस्तक का विमोचन नरेंद्र मोदी ने किया था। वर्तमान में यह अंग्रेजी में है इसे अन्य भाषाओं में भी शीघ्र ही अनुवाद किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.