पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए रांची जिले से चार शिक्षकों के नाम माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को प्रस्तावित किए गए है। इसमें संत अन्ना गल्र्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सोसन बाड़ा, बाल कृष्ण प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक धरनी धर महतो, उच्च विद्यालय सोसई मांडर के शिक्षक सुनील कुमार और छोटानागपुर राज प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक डॉ.देवेंद्र नाथ पाठक शामिल है।
जिला स्तरीय चयन समिति की ओर से इनका नाम प्रस्तावित किया गया है। ये सभी शिक्षक हाई स्कूल के है। जबकि प्राइमरी स्कूल से किसी भी शिक्षक का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रस्तावित नहीं किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.