पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। रांची जिले के पांच हाई स्कूलों को कई वर्षों बाद खेल सामग्री मिलेगी। इन पांच स्कूलों का चयन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खेल सामग्री के लिए किया गया है। इनका चयन स्कूल में खेल मैदान और शारीरिक शिक्षक उपलब्ध होने के कारण किया गया है। खेल सामग्री खरीद को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव चरण मरांडी ने चयनित स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ सोमवार को बैठक की।
बैठक में डीईओ ने कहा कि सभी स्कूलों को 20 20 हजार रुपए दिए गए है। दी गई राशि से डंब बेल, रिले बटन, मेडिसिन बॉल, शॉट पुट, स्किपिंग रोप, रीले बटन, कैरम बोर्ड, चेस, हाई जंप सेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल सेट, बैडमिंटन सेट, टेबल टेनिस बोर्ड की खरीद की जानी है। जिन स्कूलों का चयन किया गया है इसमें शंकरी उच्च विद्यालय ईटकी रांची, रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू स्कूल बुंडू, जनता प्लस टू उच्च विद्यालय खलारी, आजाद उच्च विद्यालय रांची और सेठ सीताराम विजय वर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा शामिल है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.