पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बच्चों साथ कुएं में कूदी मां, चारों के शव बरामद

तीन बच्चों साथ कुएं में कूदी मां, चारों के शव बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/खूंटी। झारखंड में खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा गांव में पुलिस ने एक कुएं से आज चार शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल रात एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी जिसमें चारों की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आज पुलिस ने तीन बच्चों समेत एक महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों शव को अन्त्य परीक्षण के लिये सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।